फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   two smugglers arrested in amritsar

हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से 450 ग्राम सोना बरामद

Tue, 20 Oct 2020 06:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
two smugglers arrested in amritsar
श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे में तैनात सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दुबई से आए दो यात्रियों से तस्करी का 450 ग्राम सोना बरामद किया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। सोने की कीमत 22 लाख है। आरोपियों में से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा दिल्ली निवासी है। यूपी निवासी से 294 ग्राम और दिल्ली निवासी से 156 ग्राम सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सोमवार देर रात दुबई से आने वाली उड़ान के दो यात्री सोने की तस्करी में शामिल हैं। अधिकारियों ने उड़ान के लैंड करते ही सभी यात्रियों के समान की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान इन दोनों यात्रियों के बैग सोने के तार बरामद कर लिए गए। विभाग के अधिकारी इन दोनों यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही इनके दुबई यात्रा के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इस साल कस्टम विभाग ने दुबई से सोने की तस्करी में शामिल कई यात्रियों से सोने की खेप बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed