{"_id":"677a7cfea92e512c4c071509","slug":"two-new-flight-to-bangkok-and-bangalore-from-amritsar-airport-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकॉक जाना हुआ आसान: अमृतसर एयरपोर्ट से शुरू हुई सीधी फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए भी नई उड़ान, ये है शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकॉक जाना हुआ आसान: अमृतसर एयरपोर्ट से शुरू हुई सीधी फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए भी नई उड़ान, ये है शेड्यूल
Sun, 05 Jan 2025 06:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:07 PM IST
सार
बैंकॉक घूमने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब के अमृतसर से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। ऐसे में दोस्तों या परिवार के साथ बैंकॉक घूमने जाने वालों के सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
हवाई यात्रा
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए नई फ्लाइट शुरू हो गई है। अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन की तरफ से नई फ्लाइट शुरू की गई है। एयरलाइंस कंपनी की तरफ से बैंकॉक के अलावा बेंगलुरु के लिए भी नई उड़ान शुरू की गई है।
विज्ञापन
एयरलाइन कंपनी की ओर से नई फ्लाइट्स की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। एयरलाइन की ओर से कुछ दिन पहले ही यह फ्लाइट शुरू की किए जाने की घोषणा की थी। इन दो नई फ्लाइट के शुरू हो जाने पर घरेलू व इंटरनेशनल दोनों ही यात्रियों को काफी ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि अमृतसर सहित पूरे पंजाब से बड़ी संख्या में लोग बैंकॉक घूमने के लिए जाते हैं। वहीं बेंगलुरु में बड़ी संख्या में पंजाबी युवा रहते हैं। जोकि वहां पर विभिन्न कंपनियों में काम करते हैं।
विज्ञापन
सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट
बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स रहेगा। जोकि सप्ताह में चार दिन उड़ान भरा करेगा। यह फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोनों तरफ से उड़ान भरेगी। इसके तहत बेंगलुरु से फ्लाइट सुबह 5:50 पर उड़ान भरकर 9:20 पर अमृतसर पहुंचा करेगी। इसी तरह अमृतसर से फ्लाइट रात 11:30 बजे उड़ान भरकर रात के ही 2.45 पर बेंगलुरु पहुंचा करेगी। इसी तरह बैंकॉक के लिए भी यही चार दिन फ्लाइट मौजूद रहेगी। जोकि अमृतसर एयरपोर्ट से सुबह 10.40 पर उड़ान भर करेगी और बेंकाक के समय मुताबिक वहां पर शाम पांच बजे पहुंचा करेगी।
विज्ञापन