फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   two died, gurdaspur two died, two died in accident, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में हादसों में फौजी समेत दो लोगों की जान गई

Sat, 14 May 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 14 May 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
two died, gurdaspur two died, two died in accident, gurdaspur, amritsar
हादसा - फोटो : dummy picture
गुरदासपुर के पुरानाशाला में हुए विभिन्न हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे हैं।
विज्ञापन


पहली घटना तिब्बड़ी छावनी की है। लांसनायक गुरजीत सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवाली गांव काले थाना जिला तरनतारन शुक्रवार को ड्यूटी पर था। रात के समय ड्यूटी खत्म होने पर वह छावनी परिसर स्थित अपने क्वार्टर में वापस जा रहा था। इसी बीच तेज आंधी आ गई।

इस दौरान  छावनी में लगे जामुन के पेड़ की एक शाखा टूट कर उस पर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का एक पांच वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में स्कूल का ड्राइवर छुट्टी होने के बाद गांव के स्टाप पर बस लगा कर मोटर साइकिल पर सवार होकर पुरानाशाला की तरफ जा रहा था। उसके साथ स्कूल में ही तैनात हेल्पर भी थी। पुरानाशाला  के पास पड़ते भट्ठे के  समीप कार ने गलत दिशा से आकर बाइक टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्कूल बस के चालक जगतकलां निवासी सुखविंदर सिंह पुत्र धर्म सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी हेल्पर गांव मेघिया निवासी वीनस पत्नी सरदारी लाल घायल हो गई। स्थानीय लोग ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने सुखजिंदर सिंह और गुरजीत सिंह के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed