फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two boy arrested with AK47 in Amritsar

अमृतसर पुलिस को सफलता: ड्रीम सिटी से दो संदिग्ध गिरफ्तार, एके-47 बरामद; आतंकी गतिविधियों में थे शामिल

Tue, 16 Jun 2026 04:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2026 04:19 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों के कब्जे से संबंधित कुछ वाहन भी अपने कब्जे में लिए हैं। ऐसी जानकारी है की पकड़े गए  दोनों आरोपी आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे।

विज्ञापन
Two boy arrested with AK47 in Amritsar
आतंकी गतिविधियों के आरोप में पकड़े दो युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने ड्रीम सिटी में संयुक्त कारर्वाई करते हुए एक फ्लैट में मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई के दौरान रेड कर आतंकी गतिविधियों में शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




कार्रवाई के दौरान एक फ्लैट से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और करीब 500 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।  बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक वांछित व्यक्ति से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम अमृतसर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संबंधित फ्लैट में कार्रवाई की गई।  जांच के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखूपुरा और हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के कब्जे से संबंधित कुछ वाहन भी अपने कब्जे में लिए हैं। ऐसी जानकारी है की पकड़े गए  दोनों आरोपी आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे। दोनों आरोपी जम्मू और अमृतसर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार और नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था। इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस मामले में अन्य लोगों की कोई भूमिका तो नहीं है। इस बीच, इलाके में हुई बरामदगी के बाद स्थानीय निवासियों में चर्चा का माहौल है। 

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि हाल के समय में पंजाब में हथियारों की तस्करी और सीमा पार से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed