{"_id":"605f68788ebc3e59176b805e","slug":"two-arrested-for-murder-of-friend-in-batala-third-absconding-gurdaspur-news-pkl408569728","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में दोस्त की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, तीसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में दोस्त की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, तीसरा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। दो महीना पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शनिवार को पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसके तीन दोस्तों को नामजद कर दो को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा दोस्त अभी फरार है। दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इसकी जानकारी शनिवार देर शाम थाना सिटी बटाला में डीएसपी सिटी परविंदर कौर ने दी।
डीएसपी परविंदर कौर ने बताया कि 29 जनवरी को युवक पारस (20) वाल्मीकि मोहल्ला निवासी बटाला लापता हो गया था। उसका शव 2 फरवरी को बटाला की नई आबादी बटाला बैंक कालोनी के पास एक कमरे में मिला। पुलिस ने तब 174 की कार्रवाई की थी लेकिन युवक की हत्या होने की चर्चा के बाद मृतक पारस की मां नेहा को शक हुआ कि उसकी बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने थाना सिटी में शिकायत दी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जांच में इस बात का पता चला कि एक फरवरी की शाम को सोनू कुमार निवासी ओहरी गेट बटाला, मोहित सरीन और गुरदेव सिंह निवासी रामबाग बटाला पारस को अपने साथ ले गए थे। वहां उनका पारस से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रंजिशन उक्त तीनों आरोपी पारस को एक कमरे में लेे गए। वहां पारस केे सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दबिश देकर सोनू कुमार और मोहित सरीन को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा साथी गुरदेव सिंह फरार है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला हैै।