{"_id":"204da74e4c73dc1baf849c8352f84454","slug":"trade-expo-2013-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार से सुधरेंगे भारत-पाक के रिश्ते : सुहेब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार से सुधरेंगे भारत-पाक के रिश्ते : सुहेब
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2013 पीएचडी-पीआईटीईएक्स को लेकर झंग चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पाकिस्तान के प्रमुख सुहेब फारुक ने कहा कि हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसमें हमें भारतीय और अन्य देशों के व्यापारियों के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है।
फारुक ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार सबसे भरोसेमंद है। यह समागम भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने वाला सबसे महत्वपूर्ण समारोह है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार की बहुत संभावनाएं हैं। अगर व्यापार को आगे रखा जाए तो बाकी मुद्दे अपने आप पीछे चले जाएंगे।
दोनों देशों के बीच अधिक जानकारी का आदान-प्रदान होना चाहिए। इससे दोनों तरफ के उद्योगपतियों, व्यापारियों और उद्यमियों के बीच व्यापारिक रिश्ते को मजबूत किया जा सकता है।
पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की डिप्टी डायरेक्टर सुरजीत कौर ने कहा कि सही दिशा के साथ दोनों के बीच व्यापार को बढ़ाने के साथ हमें दोनों देशों की तकनीक ट्रांसफर की संभावनाओं का पता लगाना चाहिए।
विज्ञापन
सीमा पार के व्यापार के साथ अमन-शांति को कायम किया जा सकता है।