फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tourist coming from Mumbai beaten by taxi drivers, absconds

Amritsar News: मुंबई से आए पर्यटक के साथ टैक्सी चालकों ने की मारपीट, फरार

Wed, 16 Oct 2024 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 16 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Tourist coming from Mumbai beaten by taxi drivers, absconds
एयरपोर्ट जाने के लिए पर्यटक ने बुक की थी टैक्सी, आरोपी चालक झूठ बोलते रहे
विज्ञापन

जब पर्यटक ने अन्य कंपनी की टैक्सी बुक कर ली तो आरोपियों ने मौके पर पहुंच झगड़ा शुरू कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मुंबई से विशेष तौर पर घूमने व श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आए एक पर्यटक के साथ कुछ टैक्सी चालकों ने झगड़ा कर बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद आरोपी टैक्सी चालक मौके से फरार हो गए। यह वारदात रणजीत एवेन्यू में एक होटल के बाहर मंगलवार देर रात की है। सूचना मिलने पर थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पर्यटक विनोद चोपड़ा की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी टैक्सी चालकों का कुछ पता नहीं चल पाया।
पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मंगलवार तड़के श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचा था। उन्होंने रंजीत एवेन्यू के बी ब्लाॅक में एक होटल में कमरा बुक करवा रखा था। रात नौ बजे उसकी मुंबई के लिए वापसी की फ्लाइट थी। सात बजे उन्होंने एक कंपनी से टैक्सी बुक कर दी। सवा सात बजे वह होटल से नीचे पार्किंग में पहुंच गए। बार-बार चालक को फोन करने पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। लोकेशन चेक करने पर टैक्सी वहीं दिखाई दे रही थी जहां पंद्रह मिनट पहले थी। इसके बाद उन्होंने टैक्सी को कैंसिल करके उसी कंपनी की एक और टैक्सी बुक की। दूसरी टैक्सी बुक करने पर भी हालात पहले की तरह ही रहे। उल्टा टैक्सी चालक उसे फोन पर झूठ ही बोलता रहा कि वह जल्दी पहुंच रहा है।
विज्ञापन



फ्लाइट छूटने के डर से उन्होंने अन्य कंपनी की राइड बुक की। कुछ देर बाद दूसरी कंपनी की टैक्सी होटल के नीचे पहुंच गई। जैसे ही उन्होंने सामान टैक्सी में रखना चाहा तो कैंसिल की गई टैक्सी के दोनों चालक अपने कुछ साथियों के साथ उनके पास पहुंच गए। उनका सामान छीन लिया और बहस करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी टैक्सी चालकों ने पार्किंग में उसके साथ जमकर मारपीट की। मामले की जांच कर रही थाना प्रभारी राजविंदर कौर ने कहा कि आरोपी चालकों का पता करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed