फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Today farmers will block the Amritsar-Delhi rail track

Amritsar News: मांगों संबंधी नहीं निकला ठोस समाधान, आज किसान रोकेंगे अमृतसर-दिल्ली रेल ट्रैक

Wed, 25 Sep 2024 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Today farmers will block the Amritsar-Delhi rail track
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने दिया डीसी ऑफिस के बाहर धरना
विज्ञापन


25 सितंबर दोपहर 12 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर से रेल ट्रैक बाधित हो सकता है, जिसका असर कई ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा। दरअसल, मंगलवार को मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में डीसी अमृतसर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। किसानों की मांगों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। मांगों का हल प्रशासन व सरकार की ओर से देर शाम तक नहीं निकाला गया। इसके चलते किसानों ने 25 सितंबर तक 12 बजे का समय सरकार को देते हुए कहा कि अगर मांगे नहीं स्वीकार की गई तो 25 सितंबर को 12 बजे के बाद गांव देवीदासपुरा के रेल क्रॉसिंग पर धरना देकर अमृतसर-दिल्ली रेट ट्रैक जाम किया जाएगा। इसके परिणामों की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
किसानों की मुख्य मांगें
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसान आंदोलन के शहीदों के परिवारों को नौकरी और मुआवजा, दिल्ली आंदोलन से लौटते समय बस दुर्घटना में घायल हुए किसान मजदूरों को मुआवजा, पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज मामले रद्द करवाना, भारत माला प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याएं, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों, संघर्ष के दौरान किसानों पर दर्ज मामले रद्द करवाने आदि को लेकर डीसी ऑफिस अमृतसर में धरना दिया है। देर शाम तक इस धरने का कोई भी ठोस समाधान नहीं निकला है। इसके चलते किसानों ने 25 सितंबर बाद दोपहर 12 बजे रेल रोको आंदोलन शुरू करने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन


अफसरशाही का रवैया पूरी तरह से उदासीन
किसान नेता ने कहा कि अफसरशाही का रवैया पूरी तरह से उदासीन है। शहीद किसानों के मुआवजे के अलावा किसी भी मांग पर प्रशासन ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है। जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह कलेर एवं प्रदेश नेता गुरबचन सिंह चाबा ने कहा कि हम रेल का चक्का जाम नहीं करना चाहते। इसी आधार पर हम एक बार फिर सरकार को कल 12 बजे तक का समय दे रहे हैं। अगर सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की तो 12 बजे रेल लाइन बंद करने के लिए किसान मजबूर होंगे। इस दौरान किसान नेता बाज सिंह सारंगरा, लखविंदर सिंह डाला, कुलजीत सिंह घनुपुर काले, सविंदर सिंह रूपोवाली, बलदेव सिंह बागा, कंधार सिंह भोएवाल, सुखदेव सिंह चाटीविंड, बलविंदर सिंह रुमानचक, मंगजीत सिंह सिधवां, कंवर दिलीप सैदोलेहल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed