फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three bullet riders returning after watching the fair died in a vehicle collision

अमृतसर: मेला देख लौट रहे तीन बुलेट सवारों की वाहन की टक्कर से मौत, अजनाला के गांव चमियारी के पास हुआ हादसा

Sun, 23 Oct 2022 08:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 08:33 AM IST
सार

अजनाला के गांव चमियारी के पास वाहन की चपेट बुलेट बाइक आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन
Three bullet riders returning after watching the fair died in a vehicle collision
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में अजनाला तहसील के गांव चमियारी के पास शुक्रवार को रात किसी अज्ञात वाहन ने तीन बुलेट सवारों को साइट से टक्कर मार दी, जिससे एक युवती सहित तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवती की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन चालक का पता लग सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चमियारी गांव का हरजिंदर सिंह अपनी पत्नी काजल, साली नेहा और एक अन्य व्यक्ति हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के साथ मेला देखने के बाद शुक्रवार को रात करीब 11 बजे बुलेट मोटरसाइकिल से गांव की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब वे चमियारी नहर के पुल के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी और फरार हो गया।इस दुर्घटना में हरजिंदर सिंह, उसकी साली नेहा और हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तुरंत अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अजनाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

दो बाइक सवार कंबाइन के पीछे जा टकराए, दोनों की मौत
उधर, बठिंडा में शुक्रवार रात्रि सिवियां रोड पर महिमा के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवक कंबाइन के पीछे जा टकराए। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त 24 वर्षीय दयाचंद पुत्र चौथु राम और 30 वर्षीय आजाद शर्मा पुत्र बेचू शर्मा निवासी गांव महिमा भट्ठा सिवियां के तौर पर हुई।

मृतक ईंट भट्ठे पर काम करते थे और काम करके अपने घर वापस सिवियां जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक कंबाइन से जा टकराई। इस घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य हर्षित चावला, संदीप गिल, विक्की कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सहारा टीम ने पहले मामले की जानकारी थाना नेहियांवाला और थाना थर्मल को दी। थाना थर्मल की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed