{"_id":"68d5479595edc2fa0e060b5f","slug":"the-minor-girl-found-on-the-jan-shatabdi-express-was-safely-reunited-with-her-family-amritsar-news-c-74-1-spkl1021-112151-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिली नाबालिग को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिली नाबालिग को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया
सार
लुधियाना-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस में टीटीई संजीव शर्मा को एक नाबालिग बच्ची लावारिस हालत में मिली। टीटीई की सतर्कता से बच्ची को आरपीएफ के माध्यम से सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया। रेलवे अधिकारियों ने संजीव शर्मा की सराहना की।
विज्ञापन
विस्तार
फोटो
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस (12053) में वीरवार को ड्यूटी पर तैनात टीटीआई संजीव शर्मा को अनारक्षित कोच में टिकट चेकिंग के दौरान 12-13 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची लावारिस हालत में मिली। पूछे जाने पर बच्ची मौके पर अपने परिजनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई।
संजीव ने अत्यंत जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल वाणिज्य नियंत्रण कक्ष अंबाला से संपर्क किया और बच्ची को अंबाला स्टेशन पर आरपीएफ को सौंप दिया, जिसके बाद आरपीएफ स्टाफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने के प्रयास शुरू किए। सीनियर डीसीएम परमदीप सैनी ने बताया कि टीटीई संजीव शर्मा की सतर्कता के परिणामस्वरूप बच्ची सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच पाई। ऐसा करके टीटीई ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अत्यंत तत्परता व जिम्मेदारी का परिचय दिया है और समस्त रेलकर्मियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत की है।