{"_id":"6568886bbaac10fbb9027d36","slug":"the-head-of-a-passenger-sitting-on-the-roof-of-the-bus-hit-the-roof-of-the-stoppage-he-died-due-to-the-fall-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-3260-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: स्टॉपेज की छत से टकराया बस की छत पर बैठे यात्री का सिर, गिरने से मौत\nचालक ने बीआरटीएस प्रोजेक्ट लेन पर बस चढ़ाकर निकालने का किया था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: स्टॉपेज की छत से टकराया बस की छत पर बैठे यात्री का सिर, गिरने से मौत चालक ने बीआरटीएस प्रोजेक्ट लेन पर बस चढ़ाकर निकालने का किया था प्रयास
Thu, 30 Nov 2023 06:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। फरीदकोट से आ रही बस का चालक इंडिया गेट से आगे बीआरटीएस लेन पर बस को चढ़ा ले गया। इस दौरान एक स्टॉपेज के शेड से निकालने के चक्कर में बस छत पर बैठे यात्री का सिर शेड की छत से टकरा गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। सुल्तानविंड थाना पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मूलत: बिहार के मुंगेर जिला के थाना संग्रामपुर के गांव मालदा बांध व हाल में फरीदकोट जिला के तलवंडी भाइका निवासी चंदेश्वर मांझी ने बताया कि वह और उसका भाई मुनेश्वर मांझी दाना मंडी में काम करते हैं। उसके भाई मुनेश्वर मांझी ने वापस बिहार जाना था और उसने इसके लिए अमृतसर रेलवे स्टेशन से गाड़ी पकड़नी थी। उसका भाई फरीदकोट से बस में सवार होने लगा तो भीड़ अधिक होने के कारण कंडक्टर ने उसके भाई को बस की छत पर सवार करवा दिया।
चंदेश्वर मांझी ने बताया कि न्यू दीप कंपनी के बस चालक ने बस को अमृतसर इंडिया गेट से आगे बीआरटीएस प्रोजेक्ट की लेन में चढ़ा दिया। चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए जब लेन से निकलने का प्रयास किया तो बस की छत पर सवार उसके भाई का सिर स्टॉपेज की छत से टकरा गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। जख्मी हालत में वह भाई को गुरु रामदास अस्पताल वल्ला ले गए, जहां डाक्टरों ने मुनेश्वर मांझी को मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी एएसआई शरणजीत सिंह ने बताया कि बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।