फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Modi has pledged to free the youth of Punjab from drugs: Meghwal

मोदी ने लिया पंजाब के युवाओं को ड्रग्स से आजाद कराने का संकल्प : मेघवाल

Fri, 25 Sep 2026 07:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 25 Sep 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Modi has pledged to free the youth of Punjab from drugs: Meghwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी की राज्य स्तरीय नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुक्रवार को अमृतसर शहरी के हलका उत्तर में संपन्न हुई। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत साहनी शामिल हुए। नेताओं ने राज्य को नशामुक्त बनाने और मौजूदा सरकार पर निशाना साधा।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के युवाओं को ड्रग्स से आजाद कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस संकल्प को पूरा करेगी। मेघवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में अस्पतालों, स्कूलों, जेलों और सार्वजनिक जगहों पर ड्रग्स आसानी से उपलब्ध हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस नशा तस्करों को बचा रही है और कमजोर पीड़ितों को निशाना बना रही है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत साहनी ने कहा कि पंजाब के लोग ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने के लिए इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र में नागरिकों के पास सबसे शक्तिशाली हथियार है। साहनी ने कहा, इस बार ड्रग्स का मुद्दा आम आदमी पार्टी सरकार को हटाने के लिए निर्णायक होगा। पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि ड्रग्स किसी पार्टी, जाति या समुदाय को नहीं देखता, यह परिवारों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ बोलने वालों को धमकियों और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed