{"_id":"635428b5e393753e01491ec6","slug":"the-handiwork-of-masked-robbers-caught-in-cctv-absconding-with-money-from-the-neck-amritsar-news-pkl4662511149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश लुटेरों की करतूत सीसीटीवी में कैद, गल्ले से पैसे लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश लुटेरों की करतूत सीसीटीवी में कैद, गल्ले से पैसे लेकर फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अमृतसर से बाइस किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु इलाका में शुक्रवार की रात नकाबपोश लुटेरों ने नगरपालिका के निकट स्थित धामी ट्रेवल से गन प्वाइंट पर 2 लाख रुपये लूट लिए। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में दोनों लुटेरों के हाथों में पिस्तौल दिखाई दे रही है। जब लुटेरों का पीछा करने का प्रयास किया, तो लुटेरे फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक जंडियाला गुरु के नगर पालिका दफ्तर के पास स्थित धामी ट्रेवलर्स अपनी दुकान पर मौजूद थे। नकाबपोश दोनों लुटेरों ने हाथों में पिस्तौल पकड़ रखी थी। पिस्तौलधारी एक सिख नकाबपोश अपनी गन धामी ट्रेवलर्स के मालिक की तरफ तानते हुए आगे बढ़ा और गल्ले से पैसे निकाले और टोपी पहने अपने साथी को पकड़ा दिए। इस दौरान दूसरा नकाबपोश हाथों में पिस्तौल थामें दुकान के बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।
जंडियाला गुरु थाना के प्रभारी एसआई दविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज लेकर जांच की जा रही है। दुकान के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे किस और भागे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज से जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।