फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The ED has arrested a pharmaceutical businessman from Jalandhar.

Amritsar News: जालंधर के दवा कारोबारी को ईडी ने किया गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 07:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
The ED has arrested a pharmaceutical businessman from Jalandhar.
-कोर्ट ने 6 दिन की हिरासत में भेजा
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और साइकोट्रॉपिक दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए श्री श्याम एजेंसी के मालिक अभिषेक कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम जैसी प्रतिबंधित दवाओं को बड़े पैमाने पर ब्लैक में बेचकर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहा था और इस धन को विभिन्न माध्यमों से निवेश भी किया जा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को मोहाली स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे छह दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया। ईडी का कहना है कि शुरुआती जांच में करीब 3.75 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन और वित्तीय गड़बड़ी का पता चला है। एजेंसी अब इस नेटवर्क के पूरे गिरोह, सप्लाई चेन और मनी रूट का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

ईडी के मुताबिक आरोपी ने अपनी फर्म श्री श्याम मेडिकल एजेंसी के नाम पर दवाओं की भारी मात्रा में खरीदारी की, लेकिन इनमें से लगभग 75 प्रतिशत स्टॉक कागजों से बाहर यानी पूरी तरह गैरकानूनी तौर पर बेचा गया। अवैध बिक्री को छिपाने के लिए बिलों में बॉक्सों की संख्या जानबूझकर बढ़ाई जाती थी, ताकि ब्लैक में बेचे गए माल को वैध लेन-देन का रूप दिया जा सके। इन सभी सौदों की नकद रकम करीब 3.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद शहर की दिलकुशा मार्केट में हड़कंप मच गया है। व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है और एजेंसी की आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed