फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The couple committed suicide in Amritsar of Punjab

अमृतसर: बेटी को नहीं मिला इंसाफ तो आहत माता-पिता ने मौत को गले लगाया

Sat, 10 Oct 2020 06:03 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
The couple committed suicide in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

करीब पांच वर्ष पूर्व कथित रूप में जहर देकर मारी गई बेटी को इंसाफ न मिलने से आहत बुजुर्ग दंपति ने शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दंपती की पहचान रजिंदर कुमार और उसकी पत्नी आशा के तौर पर हुई है। थाना मोहकमपुरा के सुंदर नगर स्थित अपने घर में खुदकुशी करने वाले दंपती ने सुसाइड नोट में अपने दामाद नितिन दत्ता सहित उसके परिजनों व मोहकमपुरा पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट में राजिंदर कुमार ने लिखा है की उनकी बेटी सारिका की शादी अगस्त 2011 में नितिन दत्ता के साथ हुई थी। नितिन दत्ता के दूसरी महिलाओं के साथ संबंध थे। बेटी इसका विरोध करती थी। इस पर बेटी को दामाद व उसके पारिवारिक सदस्यों ने  2015 में जहर देकर मार दिया था। 
विज्ञापन


मोहकमपुरा पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पति व अन्य पारिवारिक सदस्यों पर केस नहीं दर्ज किया। मोहकमपुरा पुलिस की लापरवाही से अदालत में केस की ठीक ढंग से पैरवी नहीं हुई। बेटी का ससुर साढ़े तीन वर्ष पहले अदालत से बरी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी बेटी को इंसाफ नहीं दिला पाया। यह पीड़ा उसको व पत्नी को भीतर तक झकझोरती रहती है। वह दोनों अपनी बेटी के बिना नहीं रह सकते। वह अपनी पत्नी के साथ जीवनलीला समाप्त कर रहा है। उनकी मौत की जिम्मेदार मोहकमपुरा पुलिस व दामाद, उसका भाई व उसकी पत्नी है। दंपती के बेटे ने मीडिया के कहा कि जब उसके माता-पिता इंसाफ के लिए मोहकमपुरा पुलिस स्टेशन पर जाते तो पुलिस कर्मचारी उन्हें ही परेशान करना शुरू कर देते थे, जिससे वह बहुत दुखी थे। दंपती के बेटे ने बताया की जीजा ने उसकी बहन को जहरीली पदार्थ खिलाकर मारा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।


क्या करते हैं जांच अधिकारी
मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया की राजिंदर कुमार की ओर से लिखा सुसाइड नोट पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर दामाद व अन्य परिजनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद सुसाइड नोट में जितने भी नाम लिखे गए हैं, सभी पर कार्रवाई की जाएगी। जब उनसे पूछा गया की दंपती ने मोहकमपुरा की पुलिस पर भी आरोप लगाया है तो जांच अधिकारी ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed