फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   tb unit, treatment, health, facility, pathankot

पठानकोट में टीबी मरीजों के लिए तैयार हो रही यूनिट, मिलेगा फ्री इलाज व दवाएं

Sat, 16 Jul 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट Updated Sat, 16 Jul 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
tb unit, treatment, health, facility, pathankot
पठानकोट के सिविल अस्पताल में टीबी के मरीजों के लिए बनाई जा रही जिला टीबी यूनिट। - फोटो : अमर उजाला
ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। सिविल अस्पताल पठानकोट में टीबी के इलाज के लिए अलग से जिला स्तरीय यूनिट बनवाई जा रही है। इसमें टीबी के मरीजों का मुफ्त इलाज हर स्टेज में किया जाएगा।
विज्ञापन


यहीं नहीं यूनिट में मरीजों को बीमारी संबंधी डॉक्टरी सलाह और दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दस दिन में यूनिट में मरीजों की सुविधा के लिए टीबी डायग्नोसिस मशीनरी को लगाकर और स्टाफ तैनात कर यूनिट को लोगों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से बनवाई जा रही इस यूनिट से मरीजों को काफी लाभ पहुंचेगा। फिलहाल सिविल अस्पताल में शुरुआती दौर के ट्यूबरक्लोसिस  का ही इलाज किया जाता हैं जबकि अन्य स्टेजों के टीबी के मरीजों के टेस्ट आदि कर आगे रेफर कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से तैयार करवाई जा रही जिला ट्यूबरक्लोसिस यूनिट से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। दस दिन में यूनिट को तैयार कर मशीनरी को इंस्टाल कर और स्टाफ को तैनात कर यूनिट लोगों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।  


दो डॉक्टरों समेत कुल छह जनों का स्टाफ होगा तैनात
सिविल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर बन रही इस यूनिट का काम फिलहाल निर्माणाधीन है। इसमें दो डॉक्टर, दो लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री आपरेटर व पूछताछ काउंटर कर्मी शामिल है। डॉक्टरों में जिला ट्यूबरक्लोसिस अधिकारी एवं ट्यूबरक्लोसिस  मेडिकल अफसर तैनात रहेंगे। जो लोगों को मुफ्त इलाज और सलाह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed