फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tarn Taran Civil surgeon first dose coroana vaccine

तरनतारनः वैक्सीन की पहली डोज लेंगे सिविल सर्जन

Fri, 15 Jan 2021 06:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Tarn Taran Civil surgeon first dose coroana vaccine
तरनतारन। जिले में शुक्रवार कोरोना वैक्सीन की 8210 पहुंचीं। टीकाकरण सिविल अस्पताल तरनतारन, पट्टी और खडूर साहिब में सबसे पहले शुरू होगा। वैक्सीन की पहली डोज सिविल सर्जन डॉ. रोहित मेहता लेंगे। इसके बाद डीएचओ डॉ. अमनदीप सिंह, डीएमसी डॉ. भारती धवन, एसएमओ डॉ. स्वर्णजीत धवन, डॉ. सुदर्शन चौधरी, फार्मासिस्ट भूपिंदर सिंह संधू व गुरदेव सिंह ढिल्लों समेत सेहत विभाग के 100 कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी तरह सिविल अस्पताल पट्टी व खडूर साहिब में पहले दिन 100-100 लोगों को वैक्सीनेशन लगेगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. रोहित मेहता ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जिले में कुल 16 सेंटर बनाए जा रहे हैं। फिलहाल तीन सरकारी अस्पतालों में ही इसकी शुरुआत की जा रही है। बाकी सेंटरों में दूसरे चरण के तहत आने वाली वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना काल के दौरान फ्रंट लाइन पर काम करने वाले सेहत विभाग के अमले को पहले चरण में वैक्सीन लगाई जानी है, जिसमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व एएनएम स्टाफ को शामिल किया गया है। हालांकि डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले समेत पुलिस व सिविल प्रशासन के कई अधिकारियों को इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया किमीडिया कर्मियों को भी टीकाकरण शामिल किया जा रहा है। जिन लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जाएगी, उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी सूची तैयार होगी, ताकि समाज को पूरी तरह से कोरोना मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed