{"_id":"6911505e236a9430fa0cc74b","slug":"tarn-taran-by-election-candidates-campaign-door-to-door-voting-will-take-place-on-11th-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन उपचुनाव: चुनावी शोर थमा, अब डोर टू डोर जाकर प्रचार करेंगे प्रत्याशी; कल स्कूल-आफिस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन उपचुनाव: चुनावी शोर थमा, अब डोर टू डोर जाकर प्रचार करेंगे प्रत्याशी; कल स्कूल-आफिस बंद
Mon, 10 Nov 2025 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:43 PM IST
सार
उपचुनाव के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख मुकाबला शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर, भारतीय जनता पार्टी से हरजीत सिंह संधू, आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस के करणबीर सिंह के बीच है।
विज्ञापन
संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम 6 बजे बंद हो गया। अब उम्मीदवार और समर्थक डोर टू डोर जाकर प्रचार करेंगे।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी जीत पक्की करने के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सभी दलों की तरफ से रैली, रोड शो और जनसभाओं का आयोजन किया गया।
उपचुनाव के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख मुकाबला शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर, भारतीय जनता पार्टी से हरजीत सिंह संधू, आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस के करणबीर सिंह के बीच है। चुनाव आयोग ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इस जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव मशीनरी के माध्यम से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं जो किसी भी उपचुनाव में चुनाव आयोग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी तैनाती में से एक है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि कुल 222 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। सभी संवेदनशील मतदान केंद्र स्थलों की निगरानी के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था है। इनकी निगरानी रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर चुनाव आयोग की देखरेख में की जाएगी। उन्होंने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे मंगलवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विधानसभा हलके में मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इसमें 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिला मतदाता और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा सर्विस वोटरों की कुल संख्या 1,357 है। 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं 306 एनआरआई मतदाता भी शामिल हैं।