{"_id":"6a0a944a98f75be5cd00f125","slug":"summer-vacations-train-waiting-lists-crossed-100-mark-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: गर्मी की छुट्टियां आईं, ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंची; सोच समझ कर बनाएं घूमने का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: गर्मी की छुट्टियां आईं, ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंची; सोच समझ कर बनाएं घूमने का प्लान
Mon, 18 May 2026 09:54 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 09:54 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में 15098 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस और 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस में सीटों की भारी मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
ट्रेनों में सीटें फुल
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों के चलते अमृतसर से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और जम्मू जाने वाली अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोचों की वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्कूलों की छुट्टियां, विवाह समारोह और प्रवासी यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के कारण ट्रेनों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक बिहार रूट पर ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस और 04610 अमृतसर-बरौनी समर स्पेशल में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। कई ट्रेनों के स्लीपर कोचों में वेटिंग 120 से 180 तक पहुंच गई है, जबकि एसी थ्री टियर में भी लंबी प्रतीक्षा सूची बनी हुई है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में 15098 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस और 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस में सीटों की भारी मांग बनी हुई है। यात्रियों को तत्काल टिकट में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल रूट पर 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल और 04624 अमृतसर-कोलकाता समर स्पेशल में लंबी वेटिंग चल रही है। महाराष्ट्र रूट पर 11058 अमृतसर-मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज एक्सप्रेस और 12138 अमृतसर-मुंबई पंजाब मेल में भी वेटिंग 120 के पार ही।
जम्मू रूट पर 12425 अमृतसर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और 14611 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में अब जो भी यात्री टिकट बुक करवा रहे हैं उनको केवल वेटिंग ही मिल रही है।