फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sukh is interrogated in Gurdaspur in Tiffin Bomb and Grenade case

गुरदासपुर में टिफिन बम तथा ग्रेनेड मामले में सुख से पूछताछ

Thu, 03 Mar 2022 10:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sukh is interrogated in Gurdaspur in Tiffin Bomb and Grenade case
गुरदासपुर। थाना सदर अधीन पड़ते गांव सलीम अराईया में सर्च के दौरान लावारिस हालत में मिले टिफिन बम तथा ग्रेनेड की गुत्थी सुलझते हुए दिख रही है। इस गुत्थी के तार दीनानगर में करीब चार किलो आरडीएक्स, ग्रेनेड लांचर, ग्रेनेड हथियार मंगवाकर आतंकी साजिश रचने वाले सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख के साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

खरल निवासी सुखप्रीत सिंह सुख वही आरोपी है जिस पर पाकिस्तानी आधारित संगठन सिख यूथ फेडरेशन के मुखी लखबीर सिंह रोड़े तथा अन्यों के साथ साजिश रच पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के आरोप लगे हैं। इस कारण पुलिस ने लुधियाना केंद्रीय जेल में बंद सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख को प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर लाई है तथा कोर्ट में पेश कर 5 मार्च तक रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि 2 दिसंबर 2021 को थाना सदर की पुलिस को सलीमपुर अराईया में एक साइन बोर्ड के नीचे लावारिस हालत में एक पीले रंग की बोरी में पड़े हुए टिफिन बम तथा 4 ग्रेनेड मिले थे। इस संबंधी पुलिस की ओर से तब विस्फोटक अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस संबंधी एसएसपी नानक सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि सुखप्रीत को गुरदासपुर लाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से की जा रही जांच में सुखप्रीत का नाम सामने आया था और आगे भी उससे जांच जारी है तथा इस संबंधी अभी कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। इससे पहले भी दीनानगर में मिले विस्फोटक संबंधी पूछताछ के लिए पुलिस सुख को पहले भी प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed