फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   suicide, amritsar suicide, suicide in hotel, baatala boy suicide in amritsar, amritsar

बटाला के युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दी

Mon, 01 Aug 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 01 Aug 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
suicide, amritsar suicide, suicide in hotel, baatala boy suicide in amritsar, amritsar
अात्‍महत्‍या - फोटो : dummy picture
बटाला निवासी सतनाम सिंह (32) ने राम तलाई चौक स्थित एक होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर रही। आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी है।  
विज्ञापन


सतनाम सिंह शनिवार की दोपहर अमृतसर आया था और उसने एमएम येलो होटल में कमरा नंबर 210 लिया था। सतनाम कमरे में चला गया। होटल कर्मियों के मुताबिक ने चाय-पानी के लिए पूछने पर सतनाम ने मना कर दिया।
विज्ञापन


कमरे में जाते ही उसने अंदर से बंद कर लिया और बाद में खोला नहीं। रविवार को पूरे दिन सतनाम कमरे से बाहर नहीं आया। सोमवार की सुबह सफाई कर्मी कमरे में सफाई के लिए गया। उसने दरवाजा खटकाया। सतनाम ने दरवाजा नहीं खोला। कमरे से बदबू आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सफाई कर्मी ने तुरंत मैनेजर को सूचित किया। मैनेजर ने इसकी जानकारी थाना रामबाग पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तुड़वाया। सतनाम का शव पंखे से फंदे पर झूल रहा था।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच अधिकारी साहिब सिंह ने कहा कि मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। उसके परिवार वालों को सूचित कर दिया है।


किसी तरह का कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या करने के कारण की जांच की जा रही है। ऐसी शंका है कि सतनाम का कुछ लोगों के साथ पैसों का लेनदेन था। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed