{"_id":"572ccdc94f1c1b5b315cd092","slug":"student-shift-jagdeep-study-problem-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीप को भंडाल दोनां स्कूल में किया जाएगा शिफ्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीप को भंडाल दोनां स्कूल में किया जाएगा शिफ्ट
ब्यूरो,अमर उजाला/कपूरथला
Updated Fri, 06 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी एलीमेंटरी स्कूल भलाईपुर में पढ़ने वाले इकलौते विद्यार्थी पांचवीं के जगदीप सिंह को जिला शिक्षा विभाग (एलीमेंटरी) की ओर से करीब सवा किलोमीटर दूर सरकारी एलीमेंटरी स्कूल भंडाल दोनां में भेजने की व्यवस्था की गई है।
डीईओ एलीमेंटरी गुरचरण सिंह मुल्तानी ने सरकारी व्यवस्था के अनुरूप बच्चे को भंडाल दोनां शिफ्ट करने की योजना बनाई है। डीईओ ने बच्चे के अभिभावकों को भंडाल दोनां के अलावा अपनी पसंद के किसी भी सरकारी स्कूल का विकल्प चुनने का भी सुझाव दिया है।
मुल्तानी ने कहा कि भलाईपुर स्कूल के एकमात्र विद्यार्थी जगदीप सिंह के भविष्य का ख्याल रखते हुए उन्होंने उसे सरकारी एलीमेंटरी स्कूल भंडाल दोनां में भेजने की योजना बनाई है। यह स्कूल भलाईपुर स्कूल जितना ही (करीब सवा किलोमीटर) दूर पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने बच्चे के अभिभावक और दादी को अपनी पसंद के स्कूल में शिफ्ट करने की पेशकश भी रखी है। जहां उनके अभिभावक कहेंगे, वहां पर बच्चा शिफ्ट किया जाएगा, नहीं तो भंडाल दोनां स्कूल भेजने का विकल्प तो मौजूद ही है। वहीं स्कूल को बंद करने की सभी औपचारिकताएं एक-दो दिन में पूरी कर ली जाएंगी।