{"_id":"6022c7318ebc3e4c4e63e2c0","slug":"state-aide-aam-aadmi-party-sunny-deol-cheated-punjabis-gurdaspur-news-pkl4034441149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी ने लगाया आरोप- सनी देओल ने पंजाबियों को दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी ने लगाया आरोप- सनी देओल ने पंजाबियों को दिया धोखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सहप्रभारी राघव चड्ढा ने मंगलवार को बॉलीवुड के अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसद देओल ने मुसीबत के समय पंजाब के लोगों को धोखा दिया है। चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ वोट देकर सनी देओल को सांसद बनाया था, लेकिन जब लोगों को उनकी जरूरत पड़ी तो वे पंजाब को किनारे कर अपनी कुर्सी पर विराजमान है। नगर काउंसिल चुनाव प्रचार के लिए गुरदासपुर आए चड्ढा ने रोड शो किया।
उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से पंजाब के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन करते हुए लगभग 200 किसान शहीद हो गए। किसानों के वोट से सांसद बने सनी देओल ने किसानों की मौत पर एक शब्द भी नहीं बोला। पंजाब के लोगों ने सनी देओल के परिवार को बेहद प्यार और समर्थन दिया, लेकिन जब पंजाब के लोगों का साथ देने का समय आया तो उन्होंने मोदी सरकार का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि सनी देओल न तो अपने संसदीय क्षेत्र में कभी दिखे और न ही कभी संसद में। देओल का मुंबई मोह टूट नहीं पाया है। चड्ढा ने कहा कि देओल हमेशा अभिनय में व्यस्त रहते हैं, पंजाब से उनका कोई ताल्लुक ही नहीं है। गुरदासपुर में उनकी खोज करने वाले पोस्टर देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं लोकसभा सत्र से अनुपस्थित रहकर सनी देओल अपने बेटे की फिल्म की रिलीज में व्यस्त रहे। उन्होंने अपने कॅरियर के लिए हर जगह पंजाब के नाम का इस्तेमाल किया, लेकिन जब पंजाब को उनकी जरूरत पड़ी, तो उन्होंने राज्य के लोगों को धोखा दिया।