फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ssp checking, traffic rule, traffic violation, pathankot

एसएसपी ने नाकों पर मुस्तैदी परखी

Fri, 06 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 06 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
 ssp checking, traffic rule, traffic violation, pathankot
पठानकोट में नाकों के दौरे के दौरान निर्देश देते एसएसपी राकेश कौशल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसएसपी राकेेश कौशल ने शुक्रवार को शहर का औचक दौरा कर करीब दर्जन से अधिक नाकों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी ने खुद नाकों पर वाहनों की चेकिंग की और कर्मियों को चेकिंग करने के टिप्स भी दिए। ड्यूटी सही ढंग से न करने वाले कर्मियों को एसएसपी की फटकार भी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


एसएसपी ने फोर्स के साथ चक्की पुल, केसर सिंह मार्ग, सिम्बल चौक, काली माता मंदिर मोड़, सलारिया चौक, काठवाला पुल, पीरबाबा चौक, पटेल चौक, खडउी पुल, टैंक चौक पर लगाए गए पुलिस नाकों का दौरा किया। एसएसपी ने पुलिस मुलाजिमों से कहा पठानकोट अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। नाकों पर बेहद सतर्कता करने की जरूररत है। उन्होंने कहा कि कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी वाहन चालक से सिर्फ लाइसेंस व कागजात चेक करना ही जरूरी नहीं है बल्कि वाहन चालक के हर सामान की भी चेकिंग करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पापा से कर लो बात’, एसएसपी ने काटा चालान
पीर बाबा चौक नाके में रोके गये एक युवक की ओर पुलिस कर्मी से बदसलूकी करने पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने युवक को फटकार लगाई। इसी दौरान युवक ने फोन पर अपने पिता से बात करने का जब एसएसपी से आग्रह किया तो एसएसपी ने तुरंत पुलिस कर्मी को युवक का चालान काटने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि नियम हर किसी के लिए एक समान हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed