फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sri Lankan boy and girl kidnapped in Amritsar

अमृतसर में दो विदेशी किडनैप: ट्रैवल एजेंटो के झांसे में फंसे श्रीलंका के युवक और युवती, पुलिस ने छुड़वाया

Tue, 31 Dec 2024 06:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2024 06:58 PM IST
सार

विदेश भेजने का झांसा देकर श्रीलंका के दो लोगों को किडनैप करने और उनसे पैसे ऐंठने के लिए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना रामबाग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sri Lankan boy and girl kidnapped in Amritsar
kidnap, बंधक, किडनैप - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में दो विदेशी किडनैप हो गए। ट्रैवल एजेंटों ने श्रीलंका के युवक और युवती को किसी दूसरे देश भेजने का झांसा देकर उनसे रुपये ले लिए, लेकिन जब विदेश भेजने के बयाए किडनैप कर लिया। विदेश भेजने का झांसा देकर श्रीलंका के दो लोगों को किडनैप करने और उनसे पैसे ऐंठने के लिए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना रामबाग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल जांच का हवाला देकर पुलिस आरोपियों के नाम नहीं बता रही है। वहीं अपहरण किए श्रीलंका निवासी युवक और युवती को भी पुलिस ने सुरक्षित आरोपियों के कब्जे से छुड़वा लिया है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में श्रीलंका के बेटी कोलो के रहने वाले लीलजीथन ने बताया कि इसी महीने दो दिसंबर को वह अपने दोस्त जोहन, कारथीका, ललित प्रियंथा, कनिष्का और सुमरधन के साथ दिल्ली आया था। दिल्ली में उन्हें एक श्रीलंका का ही रहने वाला असीथा नाम का युवक मिला। असीथा ने उन्हें कहा कि वह सभी को अलबानिया भेज सकता है और आसानी से वर्क वीजा मिल जाएगा। 
विज्ञापन


आरोपी ने उन्हें दो भारतीय लोगों से मिलवाया। सहमति होने पर आरोपियों ने सभी उक्त छह लोगों के पासपोर्ट वीजा लगवाने के लिए ले लिए थे। 27 दिसंबर को आरोपी ट्रैवल एजेंटों ने बताया कि छह लोगों में से दो कनिष्का और सुमरधन का वीजा लग गया है। अब उन्हें तीन हजार यूएस डालर देने होंगे और 30 दिसंबर को फ्लाइट है। सभी को अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत वह लोग एक दिन पहले अमृतसर बस स्टैंड पर पहुंच गए। विदेश जाने वाले दोनों दोस्तों को आरोपियों एक कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गए। अगले दिन सुबह आरोपियों ने उन्हें वीडियो काल कर कहा कि अब आठ हजार यूरो भेजो नहीं तो उनके दोनों दोस्तों की हत्या कर देंगे। 


पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को दबोच लिय गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed