फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SP and DSP from Khanna burnt by fire in Amritsar

अमृतसर में झुलसे SP और DSP: नशीले पदार्थों को नष्ट करते आग की चपेट में आए, 30 से 40 प्रतिशत झुलसे, गंभीर

Thu, 23 Jan 2025 08:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2025 08:05 PM IST
सार

पंजाब के खन्ना पुलिस के एसपी और डीएसपी आग की चपेट में आने से झुलस गए। हादसा अमृतसर में हुआ, जब दोनों अधिकारी नशीले पदार्थ नष्ट कर रहे थे। इस दौरान दोनों के कपड़ों में आग लग गई। 

विज्ञापन
SP and DSP from Khanna burnt by fire in Amritsar
आग से झुलसे एसपी और डीएसपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस के दो बड़े अधिकारियों के साथ हादसा हो गया। खन्ना पेपर मिल में नशीले पदार्थों की खेप को जलाकर नष्ट करने आए दो पुलिस अधिकारी आग की चपेट में आ गए, जिससे दोनों ही अधिकारी बुरी तरह से झुलस गए। आसपास मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और दोनों पुलिस अधिकारियों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक खन्ना पुलिस के एसपी तरुण रत्न और डीएसपी सुख अमृत पाल सिंह अपनी टीम के साथ है वीरवार शाम को बाइपास स्थित खन्ना पेपर मिल में नशीले पदार्थों की खेत को नष्ट करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर पहुंचने के बाद दोनों अधिकारी नशे की खेप को बॉयलर में डाल कर जलाने लगे थे। तभी अचानक आग की लपटें इन अधिकारियों पर आ गिरी, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे शरीर में फैल गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत आग बुझानी शुरू की। लेकिन जब तक आग बुझाई जा सकी अधिकारी बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन


दोनों पुलिस अधिकारियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एसपी तरुण करीब 40 प्रतिशत और डीएसपी सुख अमृतपाल करीब 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed