फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sons of late Hindu leader Sudhir Suri taken into custody by Civil Lines police station in extortion

Amritsar: दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी के दो बेटे गिरफ्तार, कारोबारी से छह लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Tue, 16 Jul 2024 06:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 06:58 AM IST
सार

पारस सूरी और माणक सूरी के पिता सुधीर सूरी शिव सेना (टकसाली) के अध्यक्ष थे। खालिस्तान समर्थक संदीप सिंह ने सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या की थी। इससे पहले भी सूरी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उनके परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के तीस से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Sons of late Hindu leader Sudhir Suri taken into custody by Civil Lines police station in extortion
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी के दो बेटों पारस सूरी और मानक सूरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार बाद दोपहर हिरासत में ले लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सुधीर सूरी की खालिस्तान समर्थक संदीप सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


आरोप के अनुसार, 26 जून को आरोपियों ने दीप कॉम्प्लेक्स स्थित कारोबारी की दुकान में घुसकर चार लैपटॉप और 30 मोबाइल फोन छीन लिए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन आरोपी भाग निकले। फिलहाल थाना सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीपी रणजीत सिंह, डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी नवजोत सिंह ने बताया कि कश्मीर एवेन्यू निवासी कमलकांत ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बताया कि उसकी कोर्ट रोड स्थित दीप कॉम्प्लेक्स में दुकान है। उनका लैपटॉप और मोबाइल का बिजनेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने उसे उसकी दुकान के अंदर फर्जी पते पर सिम बेचने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों भाई अपने तीन साथियों के साथ उक्त दुकान पर आए और वहां रखे चार लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन लूट लिए। फिर कमलकांत को एक सुनसान जगह पर बुलाया गया और 6 लाख रुपये की रंगदारी भी वसूली गई। आरोपियों ने उसे धमकाया और कहा कि उन्होंने उसके पंद्रह लाख रुपये अपने खाते में लिख लिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed