फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   smart bin project, phagwara smart bin project, project start in phagwara, amritsar

फगवाड़ा में स्मार्ट बिन पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Sat, 09 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 09 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
smart bin project, phagwara smart bin project, project start in phagwara, amritsar
फगवाड़ा में ट्रायल के तौर पर लगाए गए स्मार्ट बिन पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करते सीपीएस पंजाब सोम प्रकाश कैंथ,सतीश चंद्रा आईएएस,निगम कमीशनर इकबाल सिंह संधू। - फोटो : amarujala
स्वच्छ भारत मिशन के तहत फगवाड़ा में कूड़ा उठाने के लिए स्मार्ट बिन पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत फगवाड़ा में की गई है। सीपीएस सोम प्रकाश कैंथ, लोकल बॉडी विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सतीश चंद्रा आईएएस ने इसका उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट का ट्रायल चेन्नई की इको ग्रैब इंटरनेशनल कंपनी द्वारा किया रहा है। सीपीएस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फगवाड़ा शहर को साफ सुथरा रखना उनके लिए चुनौती है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर शहर साफ सुथरा रहेगा और कहीं भी खुले में कूड़ा नहीं पड़ा रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट यदि उम्मीदों पर खरा उतरता है तो इसके लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट की कामयाबी के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि नमूने के तौर पर अभी इंडस्ट्रियल एरिया में दो स्मार्ट बिन कंपनी की तरफ से लगाए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीपीएस, सतीश चंद्रा ने निगम के पार्षदों, गण्यमान्यों के साथ मीटिंग की और उनके प्रोजेक्ट संबंधी प्रेेंजेटशन भी दिखाई। उन्होंने कहा कि यदि फगवाड़ा में यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है तो पंजाब के दो तीन शहरों में इसको लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखना निगमों और काउंसिलों की जिम्मेदारी है। चंद्रा ने बताया कि सीवरेज और पानी के बिल के आनलाइन भुगतान के लिए कार्रवाई 2-3 महीने में पूरी हो जाएगी। 


इस मौके पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में लगाए जाने वाले स्लोगन को भी रिलीज किया। इस अवसर पर मेयर अरुण खोसला, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर सिंह वालिया, डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना, निगम कमिश्नर इकबाल सिंह संधू, बलबीर राज सिंह एसडीएम, इंजीनियर एएस धालीवाल, सुरजीत सिंह सहायक कमिश्नर, राकेश दुग्गल, पूर्व मंडलाध्यक्ष रमेश सचदेवा, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष बल्लू वालिया और सभी पार्षद मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed