फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Small and new companies in Punjab will also be able to participate in government tenders.

Amritsar News: पंजाब में छोटी व नई कंपनियां भी ले सकेंगी सरकारी टेंडर

Thu, 11 Dec 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Small and new companies in Punjab will also be able to participate in government tenders.
-टर्नओवर और अनुभव की शर्तों में ढील, एमएसएमई को मिलेगा बड़ा फायदा
विज्ञापन




-गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं, टेंडर में टूटेगा बड़े समूहों का एकाधिकार

---



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए सरकारी टेंडर प्रक्रिया में बदलाव करने का फैसला लिया है। अब छोटी और नई कंपनियां भी टर्नओवर और अनुभव संबंधी नियमों में ढील के साथ टेंडर में हिस्सा ले सकेंगी। इस कदम से सरकारी टेंडरों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कुछ बड़ी कंपनियों का एकाधिकार टूटेगा।



पंजाब में निर्माण, आपूर्ति, विभिन्न सेवाओं और ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) से जुड़े टेंडर सबसे अधिक होते हैं। वर्तमान में टेंडर के लिए कंपनियों का टर्नओवर करोड़ों में होना और संबंधित क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। यही कारण था कि अधिकतर टेंडर बड़ी कंपनियों को ही मिलते थे और कुछ मामलों में आपसी मिलीभगत की आशंका भी रहती थी।
विज्ञापन


एमएसएमई को मिलेगा अवसर



सरकार के अनुसार नई और छोटी कंपनियां अब इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगी, जिससे उनका अनुभव और टर्नओवर बढ़ेगा। इससे प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा और टेंडर प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं: मान



सरकार ने एमएसएमई को लाभ देने के लिए टर्नओवर व अनुभव संबंधी नियमों में ढील देने का निर्णय लिया है। नई व छोटी कंपनी जब इस फील्ड में आएगी तभी तो उनका अनुभव व टर्नओवर बढ़ेगा। इससे प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी और कंपनियों का एकाधिकार भी खत्म होगा। प्रोडेक्ट की गुणवत्ता के मामले में हम बिल्कुल भी समझाैता नहीं करेंगे। कंपनी के हर उत्पाद को क्वालिटी मानकों पर खरा उतरा होगा।

-भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed