{"_id":"612529c58ebc3e79d45d07c5","slug":"sidhu-s-advisor-posted-photo-on-facebook-intentions-clear-jeevan-gupta-amritsar-news-pkl424474879","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के सलाहकार ने फेसबुक पर डाली फोटो, मंसूबे स्पष्ट : जीवन गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के सलाहकार ने फेसबुक पर डाली फोटो, मंसूबे स्पष्ट : जीवन गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के बयान से कांग्रेस के मंसूबे स्पष्ट होने लगे हैं। सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली द्वारा अपनी फेसबुक के कवर पेज पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बंदूक वाली और नरसंहार वाली खोपड़ी वाली लगाई फोटो की हर तरफ निंदा हो रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने मंगलवार को जालंधर से जारी एक बयान में कही।
जीवन गुप्ता ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह फोटो 1984 में हुए सिख नरसंहार के जख्मों को कुरेदने तथा कांग्रेस के सिख विरोधी मानसिकता वाले चेहरे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि माली द्वारा डाली गई यह फोटो कहीं पंजाब में 1984 को दोहराने का संकेत तो नहीं। क्या कांग्रेस फिर से पंजाब को उन काले दिनों में धकेलने की साजिशों के तहत तो नहीं कर रही।
सिद्धू ने अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी नहीं तोड़ी, जो उनकी पाकिस्तान तथा आईएसआई के एजेंट की मानसिकता दर्शाता है। सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली तथा प्यारे लाल गर्ग भी सिद्धू के नक्शेकदमों पर चलते हुए सिद्धू की सोची समझी साजिश को रणनीति के तहत आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माली द्वारा इंटरनेट मीडिया पर डाली पोस्ट ने संताप झेल चुके लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा तथा पंजाब की जनता ऐसी मानसिकता वाले लोगों की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि माली की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा द्वारा पंजाब से लेकर दिल्ली तक किए विरोध के सामने आखिरकार पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा सांसद मनीष तिवारी को चुप्पी तोड़ते हुए इन सलाहकारों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने को मजबूर होना पड़ा। सिद्धू के सलाहकारों के खिलाफ मुख्यमंत्री की ओर से देशद्रोह के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो भाजपा सिद्धू के सलाहकारों के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू के सभी कार्यक्रमों का पंजाब में विरोध शुरू करेगी।