फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shot fired at birthday party, person dies

तरनतारन : पूर्व सरपंच के नवजन्मे पोते के जन्मदिन पर हुई पार्टी में चलीं गोलियां, व्यक्ति की मौत

Sun, 03 Jul 2022 12:57 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shot fired at birthday party, person dies
तरनतारन। थाना पट्टी के गांव चूसलेवड़ में पूर्व सरपंच की ओर से नवजन्मे पोते की जन्मदिन पर पार्टी दी गई। इस दौरान शराब के नशे में गोलियां चलीं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोली गुरमेल सिंह (35) को सिर में लगी। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। गुरमेल सिंह तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन

चूसलेवड़ के पूर्व सरपंच रसाल सिंह के घर 20 दिन पहले पोते ने जन्म लिया था। उन्होंने इस खुशी में शुक्रवार को पार्टी दी थी। इस दौरान शराब भी परोसी गई। डीजे लगाकर नाच-गाना चल रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे रसाल सिंह का परिवार और लोग भंगड़ा डाल रहे थे। इस दौरान अचानक गोलियां चलना शुरू हो गईं। गुरमेल को गोली लगने पर उन्हें अमृतसर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी रात एक बजे मौत हो गई। गोलियां किसके हथियार से चलीं, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। गुरमेल सिंह के घरवालों ने भी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

सामने आया कि गोली चलाने वाले गांव से ही संबंधित थे। गांव में आठ लोगों के पास लाइसेंसी असलहा है और वे भी पार्टी में शामिल हुए थे। मृतक के एक करीबी पर पुलिस नजर रख रही है। सूत्रों के अनुसार एक माह पहले ही उसका नया लाइसेंस बना था और हाल ही में नया पिस्टल खरीदा गया था। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed