फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   shoot, fagwada shootout, shoot in self defence, shoot on shivsena leader, fagwada, amritsar

शिवसेना पंजाब के नेता को गोली मारने वाला बोला आत्मरक्षा में किया फायर

Mon, 21 Mar 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 21 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
shoot, fagwada shootout, shoot in self defence, shoot on shivsena leader, fagwada, amritsar
हमला - फोटो : dummy picture
फगवाड़ा जीटी रोड पर रविवार देर शाम गाड़ियों की टक्कर के बाद शिव सेना पंजाब के जिला यूथ अध्यक्ष सुमित भंडारी पर फायरिंग करने के आरोपी राज कुमार बत्रा को सोमवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सिटी थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ धारा 307 और असलहा एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ आरोपी का दावा है कि दूसरे पक्ष द्वारा घेरे जाने के बाद उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिव सेना पंजाब के जिला यूथ अध्यक्ष के जांघ पर गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के दिए बयान में मनजीत सिंह ने बताया कि वह शिव सेना यूथ के जिला कपूरथला अध्यक्ष सुमित भंडारी के साथ देर शाम काम खत्म होने पर कार से निकले। जैसे ही वह जीटी रोड पर चढ़े तो पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

इस पर हुए विवाद में गाड़ी सवार ने अपनी पिस्टल से फायर करने शुरू कर दिया। पहले दो फायर जमीन पर और तीसरा फायर सुमित की जांघ पर लगा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सहायता से हमलावर को काबू कर लिया गया।


शिव सेना पंजाब के प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल में भंडारी का आपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने फगवाड़ा अस्पताल प्रशासन की कारगुजारी पर प्रश्नचिन्ह लगाते कहा कि सुमित को घायल हालत में अस्पताल में बिना वजह परेशान किया गया और तीन घंटे बाद उसके प्राइवेट अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed