फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shiv Sena leader Harvinder Soni arrested, sent to judicial custody for 14 days

गुरदासपुर : शिवसेना नेता हरविंदर सोनी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 19 Nov 2022 11:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leader Harvinder Soni arrested, sent to judicial custody for 14 days
गुरदासपुर। धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में नामजद शिवसेना नेता हरविंदर सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजा गया है। सोनी के खिलाफ विवादित ब्यान देने पर धारा 295-ए, 505 एवं 505 के तहत थाना सिटी गुरदासपुर में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

सोनी की गिरफ्तारी के लिए सिख संगठनों ने सुबह ही एसएसपी को मांग पत्र सौंपा था। इंदरपाल सिंह बैंस, सतनाम सिंह और बाबा नसीब सिंह आदि ने बताया कि सोनी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

जेल में पुख्ता होगी सुरक्षा
हरविंदर सोनी की सुरक्षा में जेल प्रशासन कोई समझौता नहीं करना चाहता है। हालांकि गुरदासपुर के जेल सुपरिंटेंडेंट रजिंदर सिंह हुंदल ने फोन पर जानकारी देने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार जेल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस
सोनी के विवादित बयान के बाद निहंग एवं सिख समुदाय में पनपे रोष को रोकने के लिए गुरदासपुर पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात की गई थी। डीए लीगल की राय लेकर मामला दर्ज किया और लोगों को आश्वासन देकर धरना खत्म करवाया था। धरने के उपरांत सोनी को नजरबंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed