फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee increased security of its premises

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने परिसर की सुरक्षा बढ़ाई

Mon, 26 Oct 2020 09:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee increased security of its premises
अमृतसर में एसजीपीसी कार्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष गोब - फोटो : AMRITSAR
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टास्क फोर्स और सिख संगठनों के बीच शनिवार को हुए खूनी टकराव के बाद घटनास्थल को पूरी तरह सील कर वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। टास्क फोर्स और सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारी भी एसजीपीसी परिसर में तैनात किए गए हैं। शनिवार को धरना स्थल से खदेड़े गए सिख संगठनों के सदस्य फिर वहीं धरना लगाने के लिए इकट्ठे न हों, इसके लिए एसजीपीसी ने सभी प्रबंध कर लिए हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस बार सतिकार कमेटी के सदस्य परिसर में धरना न लगा पाएं। इसी बीच पुलिस ने 100 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एसजीपीसी ने मुख्य दफ्तर के उस गेट की मरम्मत भी करवाई, जिसको संगठन सदस्यों ने नुकसान पहुंचाया था। एसजीपीसी ने पूरे परिसर में श्री गुरु राम दास जी के आगामी माह में आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व के बड़े-बड़े होर्डिंग लगा दिए गए हैं। सिख संगठनों द्वारा एसजीपीसी परिसर में लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर हटा दिए गए हैं। एसजीपीसी परिसर स्थित सभी सरायों के मुख्य गेट के बाहर एसजीपीसी टास्क फोर्स के कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि सतिकार कमेटी और सिख संगठनों के सदस्य इन सरायों में आकर श्रद्धालुओं को परेशान न करें।
विज्ञापन

एसजीपीसी कार्यकारिणी ने पारित किया निंदा प्रस्ताव
सतिकार कमेटी सदस्यों द्वारा टास्क फोर्स पर हमले के विरुद्ध एसजीपीसी कार्यकारिणी ने एक निंदा प्रस्ताव पारित किया है। सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक में लौंगोवाल ने कहा कि टास्क फोर्स पर हमला पंथ विरोधी शक्तियों के इशारों पर अंजाम दिया गया। एसजीपीसी की छवि को धूमिल करने की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। एसजीपीसी 15 नवंबर को अपनी स्थापना का शताब्दी समारोह मनाएगी। इस अवसर पर एक विशेष सोविनियर भी प्रकाशित किया जाएगा। चित्रकला वर्कशाप भी आयोजित की जाएगी और एतिहासिक गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed