{"_id":"613a3e4c8ebc3eb6d97d0bab","slug":"shiromani-committee-members-took-stock-of-langar-and-other-services-amritsar-news-pkl4262273114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि कमेटी सदस्यों ने लंगर व अन्य सेवाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि कमेटी सदस्यों ने लंगर व अन्य सेवाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर के निर्देशों पर करनाल में संघर्ष कर रहे किसानों के लिए शिरोमणि कमेटी की ओर से लंगर और अन्य सेवाएं दी जा रही हैं। बीबी जागीर कौर के आदेशों पर शिरोमणि कमेटी के कार्यकारी सदस्य हरभजन सिंह मसाना, पूर्व सीनियर उप प्रधान बलदेव सिंह काइमपुर, सदस्य भूपिंदर सिंह असंध, अतिरिक्त सचिव सुखदेव सिंह भूराकोहना, परमजीत सिंह सरोआ और उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास ने करनाल पहुंचकर मौके का जायजा लिया।
करनाल से जानकारी देते हुए शिरोमणि कमेटी के उप सचिव मीडिया कुलविंदर सिंह रमदास ने बताया कि करनाल में बड़ी संख्या में किसान धरना लगाकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीबी जागीर कौर के आदेशों पर शिरोमणि कमेटी की ओर से किसानों के लिए लंगर, चाय-पानी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब, गुरुद्वारा पातशाही छठी कुरुक्षेत्र और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब पटियाला का स्टाफ किसानों की सेवा के लिए मौजूद है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी पहले भी किसानों के साथ खड़ी होकर सिंघु बार्डर, टिकरी बार्डर पर लंगर, रिहायश, पानी, बेड-बिस्तर और अन्य जरूरी सेवाएं मुहैया करवा रही है और अब करनाल में धरने पर बैठे किसानों के लिए सेवा में हाजिर है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी की ओर से लंगर की सेवाएं लगातार जारी रहेंगी, जिसके लिए 150 के करीब कर्मचारी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक वहां और भी स्टाफ किसानों की सेवा के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा नाडा साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह, गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब पटियाला के मैनेजर करनैल सिंह नाभा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।