फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC removed Jathedar Giani Harpreet Singh of Takht Sri Damdama Sahib from his post

Amritsar: ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पद से हटाया, एसजीपीसी का बड़ा फैसला

Tue, 11 Feb 2025 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 10:45 AM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के स्थान पर तख्त श्री दमदमा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
SGPC removed Jathedar Giani Harpreet Singh of Takht Sri Damdama Sahib from his post
ज्ञानी हरप्रीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यकारिणी ने तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटा दिया है। उनकी जगह तख्त श्री दमदमा साहिब के मौजूदा मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह को कार्यवाहक जत्थेदार के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन


कार्यकारिणी की सोमवार को हुई बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया। रिपोर्ट के तथ्यों को मुख्य रखते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त साहिब की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि यह निर्णय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सर्वसम्मति से लिया गया है। केवल तीन सदस्यों ने असहमति दर्ज कराई, जबकि उपस्थित कार्यकारिणी कमेटी के शेष सदस्यों ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बर्खास्त करने पर सहमति व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ आरोप सिद्ध हो गए थे और तख्त साहिब के मान-सम्मान को ठेस पहुंची थी। प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी कमेटी ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के स्थान पर तख्त श्री दमदमा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये हैं आरोप

16 दिसंबर, 2024 को एसजीपीसी अध्यक्ष के समक्ष जत्थेदार के खिलाफ श्री मुक्तसर साहिब निवासी गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी शादी जत्थेदार की साली से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि जत्थेदार ने उनके विवाहित जीवन में हस्तक्षेप किया और उनकी पत्नी को बहकाया, जिस कारण उनका तलाक हो गया। वह एसजीपीसी के कर्मचारी थे, लेकिन उनकी नौकरी चली गई और वे अवसाद में चले गए।
सार्वजनिक मंचों से शिरोमणि अकाली दल के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। इससे शिरोमणि अकाली दल की पंथक छवि खराब हुई। इससे शिअद को भारी नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed