फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC Pradhan gave 5-5 lakh checks to Tokyo Olympic players

एसजीपीसी प्रधान ने टोक्यो ओलंपिक खिलाडिय़ों को दिए ५-५ लाख के चेक

Sat, 21 Aug 2021 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
SGPC Pradhan gave 5-5 lakh checks to Tokyo Olympic players
एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर ने शनिवार को लड़कियों की भारतीय हॉकी टीम की हरियाणा से संबंधित तीन खिलाड़ी नवजोत कौर, नवरीत कौर और रानी रामपाल को 5-5 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

एसजीपीसी कमेटी की ओर से टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के फैसले के तहत कमेटी के दफ्तर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हॉकी टीम की उक्त महिला खिलाड़ियों को श्री दरबार साहिब की तस्वीर और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीबी जागीर कौर ने कहा कि भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत सदका हॉकी को दोबारा प्रफुल्लित करने का काम किया है। खेल बच्चियों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी नाम कमाना चाहिए। उन्होंने लड़कियों की हॉकी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि चाहे लड़कियों की टीम ओलंपिक में मेडल नहीं ला सकी, मगर उनके प्रदर्शन पर भविष्य में देश को बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिरोमणि कमेटी की ओर से ओलंपिक में खेलने वाली इस महिला खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये देकर सम्मानित करने का फैसला किया था, जिसके तहत लड़कों की हॉकी टीम को पहले सम्मानित किया जा चुका है। और शनिवार को हरियाणा प्रदेश से संबंधित महिला हॉकी की तीन खिलाड़ी सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर शुकराणा करने आई थीं, जिन्हें शिरोमणि कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी नवजोत कौर, नवरीत कौर ने शिरोमणि कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर का धन्यवाद करते हुए कहा कि शिरोमणि कमेटी की ओर से मिला सम्मान उनके लिए बहुत ही अनमोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed