फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC oppose policies Center Jagir Kaur

केंद्र की नीतियों का विरोध करेगी एसजीपीसीः जागीर कौर

Sat, 16 Jan 2021 08:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
SGPC oppose policies Center Jagir Kaur
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने एक बार फिर कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाने के लिए केंद्र सरकार हर हथकंडा अपना रही है। किसान संघर्ष की अगुवाई कर रहे किसानों पर यूएपीए कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। एसजीपीसी मुख्यालय में पत्रकारवार्ता में बीबी जागीर कहा कि, क्या किसानों का अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना देशद्रोह है। एसजीपीसी केंद्र सरकार की इन नीतियों का डट कर विरोध करेगी। मोदी सरकार को किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था। किसान संघर्ष शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन

19 जनवरी की बैठक में उठाएंगे एनआईए के नोटिस का मुद्दा : सिरसा
अमृतसर। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें व किसान संघर्ष में सेवा निभा रहे किसानों को परेशान करने के लिए यूएपीए के तहत नोटिस भेजे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने उन्हें जो नोटिस भेजा है उसमें उन्हें 17 जनवरी को दफ्तर में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नातिन की शादी है इसलिए वह सिंघु बॉर्डर से अमृतसर पहुंचे हैं। उन्होंने एनआईए को जवाब भेजा है कि वह आठ फरवरी से पहले अपना पक्ष रखने के लिए नहीं जा सकते। सिरसा ने कहा यह मामला केंद्र सरकार व किसानों के बीच आयोजित 19 जनवरी की बैठक में उठाया जाएगा। गौरतलब है कि सिरसा के साथ बैठे रंजीत सिंह दमदमी, नोबलजीत सिंह होशियारपुर, परमजीत सिंह, कलाकार दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिद्धू को भी नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed