फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   second, marriage, woman, suicide

दूसरी शादी की बात सुन किया आत्मदाह

Wed, 21 May 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 21 May 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
second, marriage, woman, suicide
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है और परिवार वाले उसकी दूसरी शादी करना चाहते थे। पहले पति से मिले धोखे के बाद उसे शादी के नाम से ही नफरत हो गई थी।
विज्ञापन




थाना सिविल लाइन की पुलिस चौकी रंजीत एवेन्यू के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने बताया है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली अमनदीप कौर पुत्री सेवा सिंह की शादी कुछ महीने पहले पटियाला में हुई थी। शादी के बाद अमनदीप को पता चला कि उसका पति नशा करने का आदी है। उसका अपने पति के साथ विवाद हुआ और विवाद तलाक तक पहुंच गया। तलाक के बाद वह अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन




परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी करने का फैसला लिया। पहले पति से मिले धोखे के बाद अमनदीप कौर अब दूसरी शादी नहीं करना चाहती थी। ऐसे में इस बात से आहत होकर उसने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। ज्यादा झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed