फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Schools opened after eight days in border villages

Amritsar News: सीमांत गांवों में आठ दिन बाद खुले स्कूल

Thu, 15 May 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Schools opened after eight days in border villages
सीमांत गांवों में आठ दिन बाद खुले स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजपुर/हुसैनीवाला बाॅर्डर/ममदोट। भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के आठ दिन बाद सीमावर्ती गांवों व शहरी क्षेत्र के स्कूल खुले हैं। सीमांत गांवों के स्कूलों में लगभग दस फीसदी बच्चे स्कूलों में पढ़ने के लिए पहुंचे हैं।

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव भाने वाला में बुधवार सरकारी स्कूल भी खुल गए हैं लेकिन स्कूलों में बच्चों की संख्या बहुत कम बताई जा रही है। गांव भाने वाला स्थित सरकारी स्कूल में लगभग 10 फीसदी बच्चे पहुंचे हैं। यही हाल सरहदी गांव के बाकी स्कूलों का भी है क्योंकि बहुत से परिवार भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर अपने बच्चों और कीमती सामान के साथ सुरक्षित जगहों पर अपने रिश्तेदारों के पास गए हुए हैं। युद्ध विराम के बाद भी अभी वह लोग अपने घरों में नहीं लाैटे, क्योंकि उनका कहना है कि जब तक पूर्ण तौर पर युद्ध विराम नहीं होता, तब तक वे घर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन




उधर, सरहद से सटे ममदोट में आठ दिन बाद स्कूल खुलने पर बच्चे स्कूल के मैदान में खेलते हुए दिखाई दिए। बच्चों का कहना है कि जैसे ही उन्हें स्कूल खुलने की सूचना मिली वह सुबह स्कूल पहुंच गए। स्कूल में आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। टीचरों का कहना है कि वह बच्चों का सिलेबस समय के मुताबिक ही पूरा करेंगे और बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है, उनके टेस्ट भी नजदीक हैं जो लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed