फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   satisfied, pak, done, job, attack, pathankot, rijuju

पठानकोट हमले में पाक की कार्रवाई से हम संतुष्ट : रिजिजू

Mon, 01 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 01 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
satisfied, pak, done, job, attack, pathankot, rijuju
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के  संबंध में पाकिस्तान की ओर से जो कार्रवाई की गई है उससे भारत सरकार संतुष्ट है। पाकिस्तान की ओर से पहली बार स्वीकार किया गया है कि आतंकी पाकिस्तान से आकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी पीएम को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। देश को उम्मीद है कि आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करके सजा देगी। रिजिजू सीमांत क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि देश के सुरक्षा प्रबंधों पर केंद्र सरकार विशेष तौर पर काम कर रही है। सीमाओं पर गैर-कानूनी तत्वों की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आतंकवाद पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। पठानकोट में हुए आतंकी हमले पर रिजिजू ने माना कि पठानकोट और गुरदासपुर के बॉर्डर पर कई खामियां हैं। नहर के किनारों सहित किसानों की जमीन को लेकर जो भी खामियां सामने आईं हैं उन्हें जल्द खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि जल्दी ही आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) पर ट्रकों की स्कैनिंग के लिए स्कैनर लगाए जाएंगे। सुरक्षा सरकार का प्रथम काम है। सुरक्षा के नाम पर कोई भी समझौता नहीं होगा। उन्होंने इस दौरान बीएसएफ के अधिकारियों और सिपाहियों से भी बातचीत की। साथ ही पार्टी के नेताओं और वर्करों के साथ कर केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और वर्कर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed