फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sarvhit Kalyan Society celebrated Van Mahotsav by planting 51 saplings in Phase-11

Amritsar News: सर्वहित कल्याण सोसाइटी ने फेज-11 में 51 पौधे लगाकर मनाया वन महोत्सव

Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sarvhit Kalyan Society celebrated Van Mahotsav by planting 51 saplings in Phase-11
मोहाली। सर्वहित कल्याण सोसाइटी ने अध्यक्ष पदम देव और महासचिव राज कुमार शर्मा की अगुवाई में फेज-11 स्थित कम्युनिटी सेंटर में पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने पौधा लगाकर किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल भी मौजूद रहे। सोसाइटी के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर फल, फूल और औषधीय गुणों वाले कुल 51 पौधे लगाए गए। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी सोसाइटी ने स्वयं लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद मास्टर चरण सिंह, लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान प्रमोद कुमार, पवन जगदंबा, थाना मुखी फेज-11 अमन बैदवान, जसविंदर शर्मा, मदन गोयल, चंद्र मोहन गोयल, सनी कनाडा, सतीश प्रधान, गौरव जैन, दलजीत सिंह, धर्मवीर वशिष्ठ, हरिकृष्ण शर्मा, चमन लाल, भरत सिंगला, अमन शर्मा, वरिंदर पराशर, फकीर चंद, सतिंदर सिंह, हीरा सिंह, किशोरी शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कैंप को सफल बनाने में सोसाइटी के उप प्रधान जसपाल अग्निहोत्री, संयुक्त सचिव कर्म चंद, कोषाध्यक्ष कमलेश राज शर्मा, उप-कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, ऑडिटर विजय यादव, सांस्कृतिक सचिव मनधीरत सोढ़ी, प्रचार सचिव बहादुर सिंह सेनी, प्रेस सचिव अनिल कुमार और सलाहकार सुरेश कुमार एडवोकेट ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed