फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sarpanchs of 226 villages were elected unanimously

Amritsar News: अमृतसर की 858 पंचायतों में 226 गांवों के सर्वसम्मति से बने सरपंच व 2108 पंच

Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sarpanchs of 226 villages were elected unanimously
नामांकन वापिस लेने के बाद बचे अब 3523 सरपंच और 13473 पंच के उम्मीदवारों का होगा वोटिंग से चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। जिले के 10 ब्लाॅकों के 858 पंचायतों में 226 सर्वसम्मति से सरपंच और 2108 पंच बन गए हैं। नामांकनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले में कुल 1709 सरपंच और 7842 पंच के लिए उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

पंचायती चुनावों के लिए जिले में सरपंच के लिए 3523 और पंच के लिए 13473 नामांकन जमा करवाए गए थे। इनमें से 1588 सरपंच और 3523 पंच के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस ले लिए। नामांकन वापिस लिए जाने के बाद चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों के अब 15 अक्तूबर को चुनाव होंगे। विभिन्न पार्टियों ने भी अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ब्लाॅक अजनाला में सरपंच के 125 और पंच के 260, रमदास में 143 सरपंच और 271 पंच, चौगावां में 178 सरपंच और 309 पंच, हर्षाछीना में 157 सरपंच और 325 पंच, अटारी में 119 सरपंच और 315 में पंच, वेरका में 176 सरपंच और 406 पंच, रईया में 174 सरपंच और 475 पंच, तरसिक्का में 170 सरपंच और 410 पंच, जंडियाला गुरु में 134 सरपंच और 230 पंच व मजीठा में 212 सरपंच और 522 पंच के उम्मीदवारों ने कागज वापिस ले लिए। वहीं इनके नामांकन वापिस लिए जाने के बाद ब्लाॅक अजनाला में सरपंच के लिए 132 और पंच के लिए 551, रमदास में सरपंच के लिए 126 और पंच के लिए 474, चौगावां में सरपंच के लिए 219 और 997 पंच, हर्षाछीना में 145 सरपंच और 757 पंच, अटारी में 128 सरपंच और 662 पंच, वेरका में 210 सरपंच और 896 पंच, रईया में 195 सरपंच और 992 पंच, तरसिक्का में 190 सरपंच और 978 पंच, जंडियाला गुरु में 130 सरपंच और 543 पंच, मजीठा में 234 सरपंच और 1062 पंच के लिए उम्मीदवार चुनाव मैदान में डट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 10 ब्लाॅक की 858 पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। इन चुनावों में 85 रिटर्निंग अफसरों को तैनात किया गया है। 1266 पोलिंग बूथों पर चुनाव करवाए जाएंगे, जिसमें पांच हजार के करीब कर्मचारियों को डयूटी पर तैनात किया गया है। बता दें कि अजनाला ब्लाॅक में 76, रमदास में 75, चौगावां में 109, हर्षाछीना में 80, अटारी में 69, वेरका में 85, रईया में 99, तरसिक्का में 93, जंडियाला गुरु में 59, मजीठा में 113 पंचायतों के चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed