फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sarpanch's husband Navdeep Singh shot dead; goldsmith accused

Amritsar News: सरपंच पति नवदीप सिंह की गोली मारकर हत्या, सुनार पर आरोप

Sat, 26 Sep 2026 10:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 26 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch's husband Navdeep Singh shot dead; goldsmith accused
नवदीप सिंह नवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्री खडूर साहिब। गांव गग्गोबुआ में शुक्रवार रात नौ बजे शिअद की महिला सरपंच कुलविंदर कौर के पति नवदीप सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को गांव के सुनार सुरिंदर सिंह कंडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। गांव पंजवड़ निवासी अमृतपाल सिंह के बयान पर थाना झब्बाल में हत्या का केस दर्ज किया गया है।
आरोप है कि सुरिंदर सिंह कंडा के खिलाफ नशा बेचने की शिकायत दी गई थी। इसी कारण उसने अपने साथी अर्शदीप सिंह व अन्यों से मिलकर नवी को पिस्टल से गोली मारी। नवी को निजी अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवी अपने चचेरे भाई अमृतपाल सिंह के साथ क्रेटा कार में फैक्टरी से गांव लौट रहे थे। बस अड्डे में नवी ने मान क्लीनिक के सहायक साहिब सिंह को दवा लेने के लिए फोन किया।
विज्ञापन

वारदात का घटनाक्रम
कार से बाहर आकर नवी किसी और से फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान सुनार सुरिंदर सिंह कंडा निवासी भिखीविंड ने समझा कि नवी उसकी वीडियो बना रहा है, जिससे दोनों में तकरार हुई। कंडा ने अपने साथी अर्शदीप सिंह निवासी गग्गोबुआ और तीन अन्य को बुला लिया। उसने पिस्टल निकालकर नवी पर करीब से गोली चलाई, जिससे नवी घायल हो गए। उन्हें अमृतसर के ईएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed