फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sad chief sukhbir badal told chief minister charanjit singh channi is a sand mafia

ईडी रेड पर बोले- सुखबीर बादल: सीएम के रिश्तेदार के घर से मिले 10, चन्नी के घर होती तो मिलते 100 करोड़ से ज्यादा

Wed, 19 Jan 2022 07:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 07:08 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने कहा कि चन्नी रेत माफियाओं का सरगना है। चन्नी ने पिछले तीन माह के दौरान 300 रुपये इकट्ठा किए हैं। रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे मिलने पर चन्नी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
sad chief sukhbir badal told chief minister charanjit singh channi is a sand mafia
समर्थकों के साथ सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह के घर हुई ईडी रेड में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं। ईडी सीएम चन्नी के घर पर रेड करती तो वहां से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलते। सुखबीर बादल ने यह बात बुधवार को अमृतसर के चमरंग रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। इस अवसर पर बिक्रम मजीठिया और नार्थ हलके से अकाली उम्मीदवार अनिल जोशी उपस्थित थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चन्नी रेत माफियाओं का सरगना है। चन्नी ने पिछले तीन माह के दौरान 300 रुपये इकट्ठा किए हैं। रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे मिलने पर चन्नी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। शिअद की सरकार बनने पर चन्नी के खिलाफ कार्रवाई होगी और रेत माफिया के जरिए इकट्ठा पैसा वसूला जाएगा। बेअदबी के मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांप और नेवले की लड़ाई दिखा कर बेवकूफ बना रही है। अकाली सरकार आने पर इस मामले की जांच करवाई जाएगी और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने आप आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी द्वारा लुधियाना में बनाए गए चार उम्मीवार अपराधी रिकॉर्ड वाले हैं। उनके खिलाफ केस भी दर्ज है। पंजाब के सीमांत इलाका डेरा बाबा नानक में बनाए गए उम्मीदवार के खिलाफ तो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का केस दर्ज है। पहले दलित सीएम बनाए की बातें करने वाले अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है ताकि उसे मदारी की तरह नचा सके। इससे केजरीवाल की पंजाब के प्रति सोच स्पष्ट हो जाती है कि उन्हें पंजाब में किसी पर भी भरोसा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केजरीवाल के फोन काल्स के माध्यम से मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया को गलत बताते हुए कहा कि चार दिन में इतनी काल नहीं आ सकती। मीडिया ने उनसे ईस्ट विधानसभा हलके में नवजोत सिंह सिद्धू को बिक्रम मजीठिया को उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मीडिया क्या चाहता है। इस पर कई पत्रकारों ने हाथ ऊपर कर इसका समर्थन किया तो वह इसका जवाब देने में बजाए इसका निर्णय पार्टी पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed