{"_id":"600839fd8ebc3e2e7045a187","slug":"sad-announces-nine-candidates-jandiala-guru-council-amritsar-amritsar-news-pkl401273822","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में शिअद ने जंडियाला गुरु काउंसिल के लिए नौ उम्मीदवार किए घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में शिअद ने जंडियाला गुरु काउंसिल के लिए नौ उम्मीदवार किए घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। नगर काउंसिल जंडियाला गुरु के चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने 9 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जंडियाला गुरु नगर काउंसिल में 15 वार्ड हैं। शेष छह वार्डों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 30 जनवरी से पहले कर दी जाएगी। नौ वार्डों से उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले जंडियाला गुरु के सीनियर अकाली नेताओं के बीच एक बैठक हुई।
इसमें वर्तमान नगर काउंसिल के सदस्यों व उनकी कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। दो घंटे चली बैठक के बाद पूर्व विधायक अजयपाल सिंह मीरांकोट ने बताया की वार्ड नंबर एक से हरजीत कौर पत्नी सुरिंदर पाल सिंह, वार्ड नंबर दो से हुकम सिंह, वार्ड नंबर तीन से रंजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह, वार्ड नंबर चार से जसपाल सिंह, वार्ड नंबर पांच से ज्योति शर्मा, वार्ड नंबर छह से बलजीत सिंह तलवंडी, वार्ड नंबर सात से राजपाल कौर, वार्ड नंबर आठ से यादविंदर सिंह व वार्ड नंबर 13 से सिमरजौत कौर को उम्मीदवार बनाया गया है। घोषित 9 उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार जसपाल सिंह वर्तमान काउंसिल के सदस्य हैं।
अजय पाल सिंह मीरांकोट ने कहा कि शिअद के उम्मीदवार बीते दस वर्षों में जंडियाला गुरु में करवाए विकास के कार्यों के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। शिअद के साथ राजनीतिक संबंध टूटने के बाद भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में नगर काउंसिल-पंचायतों के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
शिअद ने मजीठा नगर काउंसिल के लिए 7 उम्मीदवार घोषित किए
मजीठा विधानसभा के विधायक व शिअद के महासचिव बिक्रम मजीठिया ने भी मजीठा नगर काउंसिल के लिए सात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वार्ड नंबर पांच से परमजीत कौर, वार्ड नंबर सात से जसविंदर कौर, वार्ड नंबर आठ से पूर्व काउंसिल सदस्य नरेंद्र नैयर, वार्ड नंबर 10 से नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सतवंत सेठ, वार्ड नंबर 11 से देसराज, वार्ड नंबर 12 से पूर्व प्रधान नगर काउंसिल तरुण अब्रोल व वार्ड नंबर 13 से सुमन को चुनाव मैदान में उतरा है।