फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sachkhand Shri HarmandirSahib newly appointedGranthi Singh took over the service

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब नव-नियुक्त ग्रंथी सिंहों ने संभाली सेवा

Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sachkhand Shri HarmandirSahib newly appointedGranthi Singh took over the service
श्री अकाल तख्त साहिब में हुए विशेष सेवा संभाल समागम के दौरान सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के तीन नव-नियुक्त ग्रंथी सिंह साहिबान को पंथक मर्यादा के मुताबिक सेवा सौंपी गई। श्री अकाल तख्त साहिब से सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी कमेटी की ओर से लिए गए फैसले के मुताबिक ज्ञानी राजदीप सिंह, ज्ञानी सुल्तान सिंह और ज्ञानी बलजीत सिंह के नाम सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी के तौर पर एलान किए, जिन्हें पंथक शख्सीयतों की मौजूदगी और संगतों के जयकारों के बीच मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह, शिरोमणि कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह सहित अलग-अलग जत्थेबंदियों, शिरोमणि अकाली दल तथा धार्मिक सभा सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने नव-नियुक्त सिंह साहिबान को दस्तार और सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed