Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   RSS worker's killers remain out of police reach

Amritsar News: आरएसएस कार्यकर्ता के हत्यारे पुलिस की पहुंच से दूर

Sun, 23 Nov 2025 08:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
RSS worker's killers remain out of police reach
-तीन पकड़े गए आरोपी नहीं बता सके नवीन की हत्या का कारण
विज्ञापन

-पीड़ित परिवार मांग रहा सरकार व पुलिस से इंसाफ
---
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस आरएसएस कार्यकर्ता नवीन के असल के हत्यारों को नहीं पाई है। जो तीन आरोपी पकड़े हैं वे नवीन की हत्या का कारण नहीं बता सकें हैं। क्योंकि वे कातिलों के मददगार हैं। उधर, पीड़ित परिवार पंजाब सरकार व पुलिस से इंसाफ मांग रहा है कि जल्द असल हत्यारों को पकड़ा जाए।
15 नवंबर की रात आरोपी बादल और एक शूटर ने नवीन की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी इन दोनों हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उक्त आरोपियों की मदद करने वाले कनव, हर्ष व जतिन काली को काबू किया है। अभी तक पुलिस के हाथ वो आरोपी भी नहीं लगा है जिसने जतिन काली को यूपी से पिस्तौल खरीदने के लिए धनराशि दी और कारतूस दिए थे। इसके अलावा वो आरोपी भी नहीं हाथ लगा है जिसने फोन कर काली को नवीन की हत्या करने की बात कही थी। असल आरोपी पुलिस की पकड़ से बहुत दूर हैं लेकिन एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू कहते हैं कि असल आरोपियों के बहुत नजदीक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

नवीन की हत्या हुए नौ दिन बीत चुके हैं। असल आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से स्पष्ट होता नजर आ रहा है कि नवीन की हत्या विदेश में बैठे शरारती तत्वों ने करवाई है। क्योंकि हत्या वाले दिन ही एक आतंकी संगठन ने स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर जारी कर नवीन की हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी। पुलिस नवीन की हत्या से संबंधित दो प्रेस वार्ता कर चुकी है। उधर, रविवार को एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव कृष्ण अरोड़ा के घर पहुंचे। उनके पुत्र नवीन अरोड़ा की मौत का अफसोस किया। बिट्टा ने कहा कि पुलिस हत्यारों की तलाश जल्द कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दें। उन्होंने कहा कि सभी सियासी पार्टियों को एकजुट होकर आतंकियों और गैंगस्टरों का सफाया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed