फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   round, magzine, recover, pond, polythene

छप्पड़ से मिले पॉलिथीन में दबाकर रखे रौंद व मैगजीन

Wed, 03 Feb 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 03 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
round, magzine, recover, pond, polythene
पुलिस ने छप्पड़ से एक पॉलिथीन में दबाकर रखे रौंद और मैगजीन बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


हरपाल सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी धुन ने थाना खालड़ा की पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह गांव धुन का मौजूदा सरपंच है। सरकार की तरफ से आई ग्रांट पर गांव धुन के छप्पड़ को 20-22 दिन से जेसीबी की मदद से गहरा किया जा रहा था।

बारिश पड़ने और मिट्टी गीली होने से दो दिन से काम रुका हुआ था। एक फरवरी 2016 को शाम करीब पांच बजे शाम उनके साथ केवल सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी धुन छप्पड़ चेक करने के लिए गए। इस दौरान छप्पड़ के किनारे एक पॉलिथीन के लिफाफे से रौंद बाहर बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन


चेक करने पर 150 रौंद एके-47, दो मैगजीन एके-47 और एक मैगजीन पिस्टल खस्ता हालत में मिले। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed