{"_id":"6034f6698ebc3ee9390371bc","slug":"rickshaw-driver-dies-due-to-bike-collision-gurdaspur-gurdaspur-news-pkl4049096197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। आईटीआई निरंकारी भवन के समीप सोमवार रात बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक की पहचान विजय कुमार (53) निवासी आईटीआई के रूप में हुई है। पुलिस को दिए गए बयान में लखविंदर कुमार ने बताया कि उसके पिता विजय कुमार रिक्शा चलाते थे। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे वह घर आ रहे थे।
निरंकारी भवन के पास बाइस सवार शशि कुमार निवासी कौंटा ने रिक्शे में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और गंभीर चोटें आने से उसके पिता की मौके पर ही उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी शशि कुमार की तलाश की जा रही है।